इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 16वें सीजन के आगाज में बस कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में फैंस का इतंजार भी बहत जल्द खत्म होने वाला है। सभी क्रिकेट फैंस अपने टीम को सपोर्ट करने के लिए उत्सुक है। लेकिन इस साल चोट के कारण आईपीएल का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया है। सीजन शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गए है, जिसके कारण वो आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आइए जानते है उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे…
ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस साल आईपीएल नही खेल पाएंगे क्योंकि पिछले साल 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसके कारण वो क्रिकेट से दूर है और फिटनेस पर ध्यान दे रहे है। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर संभालने वाले है।
जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)
दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज बूम बूम बुमराह की भी इस साल आईपीएल में कमी खलने वाली है। मुंबई इंडियंस का यह तेज गेंदबाज पीठ की चोट के कारण इस साल आईपीएल में नही नजर आने वाले है।
श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस साल आईपीएल में नजर नहीं आ सकते है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द होने के कारण मैच नहीं खेले और यह समस्या और भी जटिल हो गई।
प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस साल आईपीएल नहीं खेलने वाले है। प्रसिद्ध कृष्णा पीठ की चोट से जूझ रहे है, जिसके कारण वो कम से कम 6 महीने या एक साल बाद ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे। ऐसे में इस साल आरआर के लिए कृष्णा अपना योगदान नहीं दे पाएंगे।
जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। साथ ही एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल में खेलने की एनओसी नहीं दी थी।
काइल जैमीसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन भी अपनी बैक इंजरी के कारण क्रिकेट के मैदान से भी लगातार दूर हैं। इस बार उन्हें आईपीएल में चेन्नई की टीम ने खरीदा था। लेकिन इस चोट के कारण वह भी इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं होने वाले है।
जे रिचर्डसन (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन भी चोट के कारण इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। जे रिचर्डसन की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदाई होने वाला है।