MS Dhoni : क्रिकेट छोड़ धोनी ने पहनी पुलिस वर्दी, धोनी का यह रूप देख चौंक जाएंगे आप

Share This Post

भारतीय क्रिकेट के आन, बान, शान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी उनको लोकप्रियता (Fan following) तनिक भी कम नहीं हुई है। 40 साल की उम्र में भी वह अभी भी सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। हाल ही में धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर देखने के बाद धोनी फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए जानते है ऐसा क्या है इस तस्वीर में….

पुलिस के वर्दी में दिखे धोनी

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें एमएस धोनी पुलिसकर्मी की तरह खाकी ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐसे शेड्स भी पहने हैं जो एक पुलिसकर्मी के रूप में उनके लुक को बखूबी दिखाते है। दरअसल धोनी आईपीएल में CSK के कप्तान है। ऐसे में उन्हें CSK के एक विज्ञापन में की शूटिंग करते देखा गया, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

लगातार वायरल होते रहते है धोनी

भारतीय पूर्व कप्तान धोनी की एक न एक वीडियो या फोटो सोशल वीडियो पर वायरल होती रहती है। कुछ समय पहले धोनी आईपीएल सीजन से पहले नेट्स में छक्के लगाते भी नजर आए थे। धोनी की प्रैक्टिस का वीडियो भी CSK के फैन पेज से शेयर किया गया। वीडियो धोनी आगे बढ़कर शॉट लगा रहे हैं, कई बार डिफेंड भी कर रहे हैं। इसके अलावा धोनी की एक और तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई, जिसमें उनके दाढ़ी के बाल पूरी तरह सफेद हो चुके है।