भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने ये शानदार रिकॉर्ड न्यूजीलैंड गेंदबाज हेनरी शिपले के ओवर की आखिरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का जमाकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्का जड़ते ही धोनी को पीछे छोड़ दिया और भारत में खेले गए वनडे इतिहास में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इस दौरान रोहित ने 125* वा छक्का लगाया। एमएस धोनी ने भारत में खेले गए वनडे इतिहास में 123 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर काबिज हैं, जिन्होंने 71 छक्के लगाए हैं।
- रोहित शर्मा – 125*
- एमएस धोनी – 123
- सचिन तेंदुलकर – 71
वनडे इतिहास में चौथे स्थान पर है काबिज
रोहित शर्मा वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर काबिज हैं। वनडे इतिहास में रोहित शर्मा ने 239 मैचों में 265 छक्के लगाए है। इस मामले में पहले स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी है जिन्होने वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए है। अफरीदी के नाम 398 मैचों में 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। दुसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के जड़े हैं। वहीं तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या है जिन्होने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए है।