Hockey WC 2023 : भारतीय टीम ने किया शानदार आगाज, अपने पहले मुकाबले में स्पेन को चटाई धूल

Share This Post

भारत में हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप (Hockey Mens World Cup) 2023 का आगाज हो चुका है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज स्पेन के खिलाफ खेलने उतरी। इस मैच में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया और इसी के साथ टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। भारत की तरफ से पहला गोल स्टार खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया जबकि दूसरा गोल भारत के लिए हार्दिक सिंह ने किया। टीमों के बीच यह मुकाबला ओडिसा के राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ग्रुप डी में है। इस ग्रुप में भारतीय टीम के अतिरिक्त स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स भी है।

ओडिसा CM नवीन पटनायक भी देखने पहुंचे मैच

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया। इससे पहले भारत और स्पेन के बीच खेले गए इस मैच को देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी स्टेडियम में पहुंचे। साथ ही साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया।

48 साल सूखा खत्म करना चाहेगा भारत

भारतीय हॉकी टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना 48 साल से नहीं पूरा हो पा रहा है। अंतिम बार टीम इंडिया 1975 में अपने दमदार परफॉर्मेंस के दम पर खिताब कब्जा किया था। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया विश्वकप में बड़ी जीत नहीं दर्ज कर सकी और खिताब जीतने में असफल रही।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम 

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।