SKY : सूर्या के कामयाबी के पीछे छुपा है यह बड़ा राज, जानें सूर्या की बेहद ही फिल्मी लवस्टोरी

Share This Post

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूटने वाले सूर्यकुमार यादव के आयदिन चर्चे हो रहें है। अपनी दमदार बैटिंग से सूर्या एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रहें है। सूर्या साल 2022 में T20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की। सूर्या नए साल 2023 का आगाज भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में किया है और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20 में उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा और टीम इंडिया को जीत दिलाई। आइए जानते है उस राज को जिसने सूर्या को कामयाबी के बुलंदी पर पहुंचाया।

क्या है सूर्या के कामयाबी का राज 

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले 2 साल से दुनिया के पसंदीदा क्रिकेटर के रूप में उभरे है। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया को एक से बढ़कर एक मैच जिताया है। सूर्या के कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का बड़ा हाथ है। देविश ने भारतीय क्रिकेटर सूर्या का भरपूर साथ दिया। सूर्या कहते हैं कि मैच के एक दिन पहले वे वे खेल के बारे में बात नहीं करते हैं बल्कि अपनी पत्नी के साथ घूमना पंसद करते हैं और इसे छुट्‌टी की तरह लेते हैं। इस दौरान सूर्या और देविशा दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बेहद फिल्मी है सूर्या की लव स्टोरी

भारतीय दिग्गज सूर्यकुमार यादव की लव स्टोरी को शायद ही आप जानते होंगे। इस कहानी की शुरुआत तब होती है जब सूर्या साल 2012 में एक दक्षिण भारतीय (South Indian) लड़की देविशा शेट्टी से मिले। यह मुलाकात मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी। तब सूर्या महज 22 साल के थे और देविशा तो उनसे तीन साल और छोटी थी। यहां सूर्या ने देविशा को डांस करते देखा और देविशा के सपने देखने लगे। धीरे-धीरे सूर्या देविशा के करीब आने लगे। आखिरकार सूर्या ने देविशा से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। सूर्या तो देविशा के दीवाने थे ही लेकिन उन्होंने भी देविशा को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया। इसके बाद प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और दोनो साल 2016 में शादी कर ली।

T20 फॉर्मेट के BOSS है सूर्या

32 साल के दमदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का T20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। सूर्या ने T20 के 45 मैच की 43 पारियों में 46 की औसत और 180 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1578 रन बना चुके हैं। इस दौरान वे 3 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। सूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते है। सूर्य कुमार यादव T20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय वनडे टीम और टेस्ट टीम में जगह पक्की करना चाहते हैं।