Asia Cup 2023 : जारी हुआ एशिया कप का कैलेंडर, जय शाह के मास्टर स्ट्रोक से फैंस हुए खुश

Share This Post

2023 में होने वाले एशिया कप का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। मजे की बात ये है कि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी क्योंकि यह दोनों टीमें एक ही ग्रुप (Group) में हैं। यह घोषणा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने की है।

सितंबर में खेला जाएगा एशिया कप

2023 में होने वाला एशिया कप सितंबर (सितंबर) में होने की संभावना है और ये अदब में खेला जाएगा। यह फैसला आगामी ऑस्ट्रेलिया विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि पिछला एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला गया था क्योंकि अक्टूबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

जय शाह ने Tweet कर दी जानकारी

एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 2023 में होने वाले एशिया कप का कैलेंडर जारी किया है। इस बात की जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष जय शाह ने दी है। उन्होंने ट्वीट करत हुए लिखा, ‘प्रस्तुत कर रहा हूँ, एशिया क्रिकेट काउन्सिल की तरफ से 2023 और 2024 के लिए क्रिकेट कैलेंडर! यह इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयास और जूनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार देशों के क्रिकेटरों के साथ, यह क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय होने का वादा करता है!

फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

जय शाह द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में एशिया कप 2023 के ग्रुप में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक ग्रुप में हैं। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। इस एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और दोनों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और क्वलिफायर -1 हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।