Football : शोक में डूबा फूटबाल जगत, इस महान खिलाड़ी की हुई मौत

Share This Post

फुटबॉल जगत का एक महान खिलाड़ी फुटबॉल को हमेशा हमेशा किए अलविदा कह गया। ब्राजिल के महान और दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। पिछले कुछ समय से पेले कोलन कैंसर (Colon Cancer) के कारण अस्पताल में भर्ती थे। पेले जिस बीमारी को मात नहीं दे पाए और दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से पूरा खेल जगत शोक में डूबा है।

कोलन कैंसर से पीड़ित थे पेले

पेले पिछले कुछ समय से कोलन कैंसर (Colon Cancer) के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान पूर्व फुटबॉलर की कीमोथेरेपी चल रही थी, इसके बावजूद भी पेले कैंसर से नहीं लड़ पाए। कोलन से उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि उन्हें श्वसन संक्रमण है। पेले पिछले साल सितंबर से ही नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करवा रहे थे।

पेले के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड

पेले को ब्राजिल में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के महान फुटबॉलर में से एक गिना जाता है। पेले के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड भी हैं, जो उन्होंने अपने करियर के दौरान बनाए थे।

फुटबॉल जगत के बेताज बादशाह दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पेले ने अपने करियर के 1366 मैचों में कुल 1281 गोल दागे। साथ ही वहीं 3 फीफा वर्ल्डकप भी अपने देश के लिए जीते, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी है। इसके अलावा पेले ने 6 ब्राजीलियाई लीग खिताब अपने नाम करने का कारनामा भी किया। इसके अतिरिक्त दो बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीता।