IPL 2023 Auction : कभी 16 करोड़ में बिकने वाला खिलाड़ी आज मात्र 2 करोड़ में बिका, जानें किस टीम में हुआ शामिल

Share This Post

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 जो कोच्चि में हो रहा है। जहां सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है। ऐसे में सभी की नजर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर टिकी थी, जिनको इस साल सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2022 में केन विलियमसन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन केन विलियमसन को खरीदार मिला और वो आईपीएल के 16 वें सीजन में भी नजर आयेंगे।

2 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा 

गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया। हालांकि केन का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये ही था। अब केन विलियमसन हार्दिक पंड्या के कप्तानी में खेलते हुए नजर आयेंगे। हार्दिक के साथ मिलकर केन का गुजरात टाइटंस के दूसरी बार चैंपियन बनाने का लक्ष्य होगा।

2015 में केन ने किया था IPL में डेब्यू

शानदार बल्लेबाज केन विलियमसन ने साल 2015 से आईपीएल खेलना शुरू किया था। 2015 से लेकर 2022 तक वह लगातार सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ही खेल रहे हैं। केन विलियमसन की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। उनके व्यक्तिगत परफॉर्मेंस की बात करे तो केन ने 75 पारियों में 36.22 की औसत और 126.03 के स्ट्राइक रेट से 2101 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं। 89 रन टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

केन का IPL के हर सीजन में प्रदर्शन 

केन विलियमसन ने 2015 से आईपीएल खेलना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए एक से बढ़कर एक पारी खेली और टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते है केन का 2015 से लेकर 2022 तक के हर सीजन का प्रदर्शन…

IPL 2015: 31 रन

IPL 2016: 124 रन

IPL 2017: 256 रन

IPL 2018: 735 रन

IPL 2019: 156 रन

IPL 2020: 317 रन

IPL 2021: 266 रन

IPL 2022: 216 रन