क्रिकेट: ना रोहित, ना कोहली, ना ही सूर्या बल्कि यह क्रिकेटर हुआ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

Share This Post

क्रिकेट की बात हो और कोई खिलाड़ी किसी भी मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी या सूर्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ दे ये अपने आप में बड़ी बात है और शायद ही संभव हो। लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी ने इसको संभव करते हुए इन दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए साल 2022 में गूगल पर सर्वाधिक सर्च होने वाला भारतीय क्रिकेटर बना। अब आप आश्चर्य पूर्वक होकर ये जानने के लिए आतुर होंगे कि वो खिलाड़ी कौन है जो इन दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया,,, तो आइए बिना बकैती किए हुए बताते है कि वो खिलाड़ी का नाम।

 

साल 2022 के गूगल सर्च मे छाए प्रवीण तांबे

साल 2022 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च होने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण तांबे है। प्रवीण तांबे साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा एक क्रिकेटर के रूप में सर्च किए गए है। साथ ही गूगल सर्च मे 9वें सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खिलाड़ी है।

इस खिलाड़ी की बात करे तो इन्होंने 41 साल के उम्र मे तब चर्चा मे आए जब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए नजर आए। इस दौरान अपने दमदार प्रदर्शन के कारण तांबे क्रिकेट विशेषज्ञों के लिए चर्चा का विषय बने।

 

फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ ने दी अलग पहचान

साल 2022 अप्रैल महीने मे हॉटस्टार पर हुई फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ काफी हिट हुई और क्रिकेटर तांबे को दर्शांकों के नजरों में अलग ही पहचान मिली। अपनी आत्मकथा फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ से तांबे चर्चाओं मे बने हुए है। इस फिल्म में मशहूर कलाकार श्रेयस तलपड़े ने बेहतरीन ऐक्टिंग से प्रवीण के जीवन के कठिनाइयों और इस मुकाम तक पहुचने की सफ़र को बखूबी बताया है। यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद आपको किसी अन्य Motivation video की जरूरत पड़ेगी।

 

क्रिकेट के लिए तांबे का प्रेरणादायक सफर

अधिकांशत: जब क्रिकेटर क्रिकेट से संन्यास लेते है तब प्रणीव तांबे ने क्रिकेट के 22 गज पट्टी पर कदम रखा। जी हां 41 साल की उम्र में तांबे ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया। शुरुआत में प्रवीण तांबे एक अन्डररटेड खिलाड़ी के रूप देखे जा रहे थे लेकिन 2013 मे दुनिया के नज़रों मे तब चमके जब राजस्थान रॉयल्स ने उनको एक गेंदबाज के रूप मे चयनित किया और वे राजस्थान के विश्वास पर खड़े उतरे। साल 2014 मे कोलकाता के खिलाफ एक अविश्वसनीय हैट्रिक ली जिससे ये रातों रात चमक उठे। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल खेलने से पहले प्रवीण तांबे कोई भी प्रथम श्रेणी का क्रिकेट नहीं खेला था।

 

विदेशी लीग खेलने के कारण लगा प्रतिबंध

साल 2020 में तांबे के विदेशी T10 लीग खेलने के कारण एक बीसीसीआई ने तांबे के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके कारण तांबे बीसीसीआई द्वारा आयोजित कोई भी मैच नहीं खेल सकते है। अब प्रवीण तांबे आईपीएल टीम कोलकाता से बतौर बॉलिंग कोच कार्यरत है।