Ind vs Nz: बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, न्यूजीलैंड ने सीरीज किया अपने नाम

Share This Post

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया अंतिम मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर लिया। हालांकि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी भारतीय टीम ने 219 रनों का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बारिश शुरू हो गई,,,जिससे कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाया 219 रन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत दिलाई। भारत को पहला झटका 39 रन पर शुभमन गिल के रूप में लगा। उसके बाद छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। हालांकि श्रेयस अय्यर ने कुछ देर तक एक छोर संभाले रखा लेकिन वो भी 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे और 6 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और 16 गेंदों पर 10 रन बनाकर, एक बार फिर से अपनी मजाक उड़ाने के लिए लोगों को मौका दिया। शुरुआती बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण भारत 219 रन बना कर ऑल आउट हो गए। संजू सैमसन की जगह खेल रहे दीपक हुड्डा का भी बल्ला खामोश रहा। इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर के रूप में केवल एक बल्लेबाज ने ही आसानी से न्यूजीलैंड गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ी।

 

वॉशिंगटन सुंदर से जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक

जहां सभी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी अपनी विकेट फेंककर पवेलियन की ओर गए, तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर दिलेरी के साथ न्यूजीलैंड गेदबाजों का सामना किया। वाशिंगटन सुन्दर ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 64 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी के दौरान सुंदर ने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। वाशिंगटन सुन्दर के रूप में भारत का 10 वां विकेट गिरा और 219 रन के मामूली स्कोर पर भारतीय पारी सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल से 3-3 विकेट चटकाए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड का मजबूत शुरुआत

भारत द्वारा बनाए गए रनों का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड की टीम से सधी और तेज शुरुआत की। बतौर ओपनर बैटिंग करने उतरे फिन एलेन और डेवोन कान्वे ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। इस दौरान फिन एलेन तेज तर्रार बैटिंग करते हुए 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड से 18 ओवर तक 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिया था, लेकिन बारिश कारण मुकाबला आगे नहीं हो पाया और लंबे इंतजार के बाद मुकाबला को रद्द कर दिया गया।

1-0 से ODI सीरीज हारा भारत

तीसरे मुकाबले के रद्द होने के साथ ही भारत के सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। क्योंकि शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले मैच में हार मिली थी। जिससे न्यूजीलैंड को 1-0 से बढ़त मिली। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, और न्यूजीलैंड की बढ़त कायम रही। आज सीरीज के खेले गए तीसरा मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया। न्यूजीलैंड ने सीरीज जीतकर T 20 सीरीज के हार का बदला भी लिया।