Rituraj Gaikwad : एक ओवर में 7 छक्के लगाने के बाद ऋतुराज ने की महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा, कहा – माही भाई से सीखा सब 

Share This Post

इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा है, परंतु घरेलू क्रिकेट में फिलहाल एक खिलाड़ी सभी के दिलों पर छा गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं तेज तर्रार ऋतुराज गायकवाड की। ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजार ट्रॉफी में एक ओवर में लगातार 7 छक्के लगाकर बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। ऋतुराज के इस प्रदर्शन के बाद जब उनसे इस प्रदर्शन की रणनीति के बारे में पूछा गया तो, ऋतुराज ने कहा कि मैंने महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखा है और उसी का परिणाम है कि आज मैं इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाया हूं। आइए जानते हैं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के बीच हुई अहम बातें……..

 

महेंद्र सिंह धोनी से सीखा समान आचरण

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बातचीत करते हुए बताया कि मैंने महेंद्र सिंह धोनी से कई महत्वपूर्ण चीजें सीखी हैं और इसी का परिणाम है कि मैं कठिन परिस्थिति में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाया। ऋतुराज ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी टीम में हमेशा समान आचरण बनाए रखते हैं, चाहे स्थिति कैसी भी हों। उनसे मैंने भी यह सीखा है कि हर परिस्थिति में समान आचरण बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करना है और उनसे सीखी इसी सीख के चलते मैं इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाया।

 

हार या जीत के बाद नही बदलता माहौल

ऋतुराज गायकवाड आकाश चोपड़ा से आगे बातचीत करते हुए बताते हैं कि आईपीएल में जब चेन्नई सुपर किंग्स कोई भी मुकाबला हार जाती है तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यवहार पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है यहां तक की जब हार के बाद मीटिंग बुलाई जाती है, तो महेंद्र सिंह धोनी उस मीटिंग को कम से कम समय का रखना चाहते हैं। जिससे कि खिलाड़ियों पर दबाव ना पड़े। उन्होंने आगे बताया कि माही भाई सीएसके का कोई भी मुकाबला हारने के बाद खिलाड़ियों से कहते हैं कि ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।’

 

1 ओवर में बनाए 7 छक्के लगाकर बनाए 42 रन

ऋतुराज गायकवाड विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड ने 1 ओवर में लगातार सात छक्के लगाकर 42 रन बनाए। गायकवाड ने इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 159 बॉल में 220 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी इस पारी में 16 छक्के और 10 चौके लगाए। बता दें कि ऋतुराज ने 7 छक्के तो एक ही ओवर में लगा दिए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ओवर में एक नो बॉल भी थी, जिसके कारण ऋतुराज ने ओवर की छह गेंदों पर छह छक्के के साथ एक नो बॉल पर भी एक छक्का लगाकर 1 ओवर में 7 छक्के लगा दिए।

 

सीएसके के सलामी बल्लेबाज हैं ऋतुराज गायकवाड

ऋतुराज गायकवाड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऋतुराज गायकवाड ने आईपीएल में सीएसके की तरफ से खेलते हुए 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड ने 16 मैचों में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी। वही आई पी एल 2022 में अभी ऋतुराज गायकवाड ने 14 मुकाबलों में 368 रन बनाए थे।