क्रिकेट एक ऐसा गेम है जहां आय दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता ही है। इसी बीच कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन जाते है जो अद्भुत, अविश्वसनीय व अकल्पनीय होते है। ऐसा ही रिकॉर्ड आज विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया, जो वाकई में अविश्वसनीय है। ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ ने विजय हजारे के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश (UP) के खिलाफ तूफानी दोहरा शतक जड़ते हुए एक ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ दिए। जी हां आपने सही पढ़ा एक ओवर में 7 छक्के जड़ने का महा रिकॉर्ड बना डाला। इस दौरान गायकवाड़ ने 159 गेंदों में नाबाद 220 रन बनाए।
49वें ओवर में गायकवाड़ ने किया चमत्कार
ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की पारी के दौरान 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ दिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। गायकवाड़ ने इस कारनामे को उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह की गेंदों पर अंजाम दिया।
एक ओवर में सात छक्के, कैसे
कोई बल्लेबाज भला एक ओवर में 7 छक्का कैसे जड़ सकता है, तो आइए जानते है कि कैसे गायकवाड़ ने यह चमत्कारी रिकॉर्ड बनाया।
दरअसल गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के 49वे पारी के दौरान ऐसा बेजोड़ हिटिंग लगाना शुरू किया और महा रिकॉर्ड बना डाला। 49 वे ओवर में गेंदबाजी करने आए शिवा सिंह को गायकवाड़ ने 7 छक्के जड़ दिया। जिसमे 1 बॉल No Ball थी और उसे भी गायकवाड़ ने बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुल 43 रन बटोरे।
इस दौरान गायकवाड़ ने जड़ा दोहरा शतक
अपनी इस पारी के दौरान गायकवाड़ ने दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 159 गेंदों में नाबाद 220 रन बनाए। अपने इस पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 16 छक्के लगाए।
साथ ही गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने। गायकवाड़ ने लिस्ट ए में 58.71 की औसत से 3758 रन बनाया है।