चुनाव: जनता ने दिया सबका साथ! गुजरात में बीजेपी, हिमाचल में कांग्रेस, दिल्ली में आप तो यूपी में चला सपा का जादू

Share This Post

चुनाव आयोग के आंकड़ों की तस्वीरें धीरे धीरे साफ हो गई हैं। चुनाव के इस गर्म माहौल में बीजेपी, कांग्रेस, सपा, आप सभी का जादू चला है। इस बार जनता ने सबका साथ दिया है। इस बार के चुनाव में जनता ने न बीजेपी को नाराज किया है और न ही कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी को नाराज किया है। इस बार के चुनाव में चारों पार्टियों को बहुमत हासिल हुआ है। चारों पार्टियों (बीजेपी, सपा, कांग्रेस और आप) में जीत के बाद जश्न का माहौल है। आइए जानते हैं चारों पार्टियों के जीत के आंकड़े……

 

गुजरात में ऐतिहासिक जीत 

इस बार गुजरात में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड 156 सीट हासिल हुई हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में मात्र 17 सीट हासिल हुई हैं। वहीं गुजरात में अपनी जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में केवल 5 सीट पर ही संतुष्टि करनी पड़ी। वहीं इस चुनाव में ने के खाते में 4 सीट गई हैं। पिछले विधानसभा यानी की 2017 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 99 सीट मिली थी।

 

हिमाचल प्रदेश में लहराया पंजा 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना पंजा लहरा दिया है। हिमाचल प्रदेश में सरकार रिपीट का कॉन्सेप्ट पिछले 3 दशक से बंद है। यानी की पिछले 3 दशक से हिमाचल की जनता ने किसी भी सरकार को रिपीट नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 68 सीट में 40 सीट हासिल कर बहुत प्राप्त कर लिया है। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में 25 सीट मिली हैं, तो वहीं अन्य को 3 सीट पर विजय मिली है। वहीं अब हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सीएम किसको बनाएगी, ये अभी साफ नहीं है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम आगे आ रहा है।

 

मैनपुरी में तीन गुना वोट से बीजेपी को हराया

सपा का गण कहे जाने वाले मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को बहुत बड़े अंतर से हराया है। लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2.88 लाख वोट के बड़े अंतर से हराया है। दरअसल मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा की सीट खाली हो गई थी। इसके बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान पर उतारा। मैनपुरी से डिंपल यादव को 6,18,120 वोट मिले। वहीं भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले। इस प्रकार डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को 2.88 लाख वोट से हराकर लोकसभा सीट हासिल की।

 

दिल्ली एमसीडी में चला आप का झाड़ू

दिल्ली के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का झाड़ू जमकर चला है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से बाहर निकाल दिया है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीट हासिल की हैं। दरअसल दिल्ली एमसीडी की 250 सीट पर मतदान हुआ। जिसमें से 134 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। वहीं बीजेपी को इस बार एमसीडी चुनाव में 104 सीट मिली। वहीं कांग्रेस को मात्र 9 सीट से ही संतुष्ट होना पड़ा। इसके साथ ही 3 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते।