Bollywood: इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने के लिए तरस रहे है रणवीर कपूर, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Share This Post

बॉलीवुड सुपर स्टार रणबीर कपूर इन दिनों खूब छाए है क्योंकि उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। साथ ही दर्शकों को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इसी बीच रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बेटी राहा से और अपने करियर को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए।

इस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते है रणवीर

सुपर स्टार रणवीर कपूर शहर-शहर जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। इस दौरान मीडिया से खास बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं। तो रणवीर कपूर ने इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह वाकई कृति सेनन के साथ काम करना चाहते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सेट पर अनुष्का शर्मा के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मजा आता है।

फिल्म ‘तू झूठा, मैं मक्कार’ हुई हिट

रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठा, मैं मक्कार’ में फैंस को खूब भा रहा है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहली बार दोनो एक दूसरे के साथ काम कर रहे है। रणबीर-श्रद्धा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में महज 25 करोड़ से ज्यादा रुपए कमा चुका है।

रणवीर कपूर सांवरिया से शुरू किया था फिल्मी कैरियर

रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ज्यादातर चॉकलेटी बॉय का किरदार निभाया था। इस वजह से उनकी स्क्रीन पर एक चॉकलेटी बॉय के रूप में जाने लगा था। हालांकि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ के बाद रणबीर कपूर ने अलग-अलग किरदारों को चुनना शुरू किया।

अब रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले है, जिसमें रश्मिका मंदाना पहली बार उनके साथ जोड़ी बनाती नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का बिल्कुल अलग लुक देखने को मिलने वाला है।