देसी गर्ल से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड (Hollywood) में कदम रखा है, तब से इन्होंने हर मौके पर भारतीयों और भारत को गौरवपूर्ण क्षण दिया है और उन्हें गौरवान्वित किया है। कुछ ऐसा ही मुकाम प्रियंका चोपड़ा से फिर हासिल किया और भारत का मान बढ़ाया। साथ ही साथ यह मुकाम हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय एक्ट्रेस बनी।
ब्रिटिश वोग के कवर पर प्रियंका चोपड़ा
देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में एकमात्र ऐसी अभिनेत्री (Actress) हैं, जो 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के कवर पर नजर आई हैं। हालांकि यह गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में प्रकाशित नवीन एडिशन ब्रिटिश वोग के कवर पर प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही है। इसी के साथ ब्रिटिश वोग के कवर पर नजर आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं। इस कवर पर प्रियंका चोपड़ा की बेहद ही खूबसूरत दृश्य दिख रही है।
बेटी को लेकर ब्रिटिश वोग से की बातचीत
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटिश वोग से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बेटी का जन्म काफी जल्दी हो गया था। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ‘जब वह बाहर आईं तो मैं ऑपरेशन रूम में थी, वह मेरे हाथ से भी छोटी थी। मैंने देखा कि इंटेंसिव-केयर में नर्सें कैसे बच्चे की देखभाल करती है। नर्स लोग भगवान का काम करते हैं, वे जब बेटी को इनकूबेट कर रहे थे, तब निक और मैं वहीं खड़े थे।
RRR मूवी की प्रियंका ने की मेजबानी
बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा ने ने लॉस एंजिल्स में अपने साथी अकादमी सदस्यों के लिए ऑस्कर उम्मीदवार एसएस राजामौली की ‘RRR’ की एक विशेष स्क्रीनिंग के मेजबान के रूप में भी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म RRR ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार (Award) भी जीता। इस दौरान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने गर्व, सम्मान और बड़ी मुस्कान के साथ इसे अपने ग्लोबल दर्शकों के साथ साझा किया।