New Year 2023 : थाईलैंड में नए साल का जश्न मनाती नजर आईं अनन्या पांडे, फैंस के दिल की बढ़ाई धड़कनें

Share This Post

रात के 12बजे ही देश भर में नए साल का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। इसी बीच वेकेशन पर पहुंची बॉलीवुड हस्तियां (Bollywood Celebs) भी जश्न में डूबी नजर आईं। न्यू ईयर (New Year) के मौके पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने भी कुछ तस्वीरें शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया।

थाईलैंड पहुंची अनन्या पांडे

अनन्या पांडे नए साल का स्वागत करने के लिए ट्रिप पर पहुंची। पति पत्नी और वो फेम स्टार ने थाईलैंड के फुकेत में नए साल का जश्न मनाया। उन्होंने नए साल की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। जिसमें उन्हें बड़े ही खुशी के साथ नए साल का स्वागत करते देखा गया। अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें दोस्तों संग मस्ती करते देखा गया। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘2023 मैं तैयार हूं क्या आप हैं”

2023 का गॉगल्स पहनी आईं नजर 

पहली तस्वीर में अनन्या को साल 2023 का का मजेदार गॉगल्स पहने देखा जा सकता है। साथ ही एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। आगे की फोटोज में उन्हें दोस्तों संग फोटो क्लिक कराते देखा जा सकता है। कुल मिलाकर उन्होंने बड़े ही जोरो-शोरों से नए साल का शानदार स्वागत किया।

अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें जल्द ही ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और गौरव आदर्श के साथ देखा जाएगा। फिल्म की कहानी मुंबई के रहने वाले तीन युवाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो सोशल मीडिया की दुनिया में पूरी तरह से गुम हो जाते हैं। फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।