‘नजर’ एक्ट्रेस मोनालिसा इस वक्त मस्ती मूड में समुद्र किनारे अपनी अदाओं का जलवा दिखा रही हैं। अपने हुस्न के जलवे देखकर तो मानो फैंस के दिल की धड़कनें ही बढ़ गई हैं। मोनालिसा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। फैंस भी उनके फोटोज पर खूब कमेंट करते हैं। फिलहाल मोनालिसा ने समुद्र किनारे बेहतरीन फोटोज शेयर किए हैं। तो देखिए मोनालिसा के वो फोटोज जिन पर फैंस भर भर कर कॉमेंट कर रहे हैं…..
पिंक टॉप और हॉट पैंट में बरसाया कहर
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बन रही है। फोटो में देखा जा सकता है की मोनालिसा बीच पर पिंक स्लीवलेस टॉप और हॉट पैंट पहने फैंस के दिलों पर बिजली गिरा रही हैं। कानों में पिंक इयररिंग्स और पैरों में काला धागा बांध कर फैंस पर अपने हुस्न का जादू चलती नजर आईं।
बीच पर मस्ती करती आई नजर
‘नजर’ एक्ट्रेस मोनालिसा बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। कभी अपने हाथो को उठा कर तो कभी खड़े होकर, मोनालिसा पूरे मस्ती में बीच को एंजॉय करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अलग अलग पोज में फोटोशूट कराकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाई। सोशल मीडिया पर फोटोज अपलोड करते ही फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके हुस्न की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी अदाओं का कायल हो रहा है।
जानी मानी अभिनेत्री हैं मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मोनालिसा ने अब तक के अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई हिट स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है। मोनालिसा ‘बिग बॉस 10’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। मोनालिसा हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को क्रेज करती रहती हैं।