कुछ मीठी तो कुछ खट्टी भारी यादें देने के बाद साल 2022 चंद दिनों के बाद हम सब को अलविदा कहकर जाने वाला है। साल 2022 भारतीय सिनेमा के लिए काफी रोमांचक रहा है। इस साल साउथ की फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर हर मामले में हावी रही। यूं तो भारतीय सिनेमा में इस बार कई चीजें बदलीं लेकिन जो सबसे बड़ा बदलाव साबित हुआ, वो था साउथ सिनेमा। साउथ फिल्मों को इस साल जनता का भरपूर प्यार मिला। साल के शुरूआत से ही साउथ की फिल्मों का दबदबा रहा जिसने न केवल लोगों का प्यार जीता, बल्कि हिंदी फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। आइए जानते है साल उन कुछ फिल्मों ले बारे में जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की….
KGF Chapter 2
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF का चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इस मूवी को फैंस का खूब प्यार मिला। अप्रैल 2022 को रिलीज हुई KGF 2 ने पिछली फिल्म को भी पीछे छोड़ते हुए 1200 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट मूवी बनी।
RRR
SS राजामौली की आइकोनिक फिल्म ‘RRR’ जो 24 मार्च 2022 को 3D में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, ने भी खूब गर्दा उड़ाया। राम चरण और जूनियर NTR की फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलेगा ये तो शायद सबको पता था, लेकिन फिल्म इतनी छप्पर फाड़ कमाई कर जाएगी ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ 1130 करोड़ रुपए कमाए।
Ponniyin Selvan: I
मणि रत्नम ने फिल्म ‘Ponniyin Selvan: I’ से धमाकेदार कमबैक किया और मूवी ने कामयाबी का झंडा गाड़ दिया। इस मूवी में विक्रम, तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कलाकार नजर आए। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ने दुनियाभर में करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई करके सबको चौंका दिया।
कांतारा (Kantara)
साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें और कांतारा का जिक्र न हो, ऐसे कैसे हो सकता है। ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा (Kantara)’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि राजनेताओं से लेकर कई अभिनेताओं तक से भी तारीफें बटोरी। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब एंजॉय किया।
पुष्पा: द राइज (Pushpa : The rise)
साल 2022 के फिल्मों की बात हो तो भला अल्लू अर्जुन में फिल्म पुष्पा को कौन भूल सकता है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को फिल्म पुष्पाः द राइस को 160 करोड़ के बजट से बनाया गया था और इसने 350 करोड़ से ज्यादा दुनियाभर में कमाई की। कमाई के साथ ही साथ इस फिल्म ने है उम्र के लोगों का अपना दीवाना बनाया।
पुष्पा झुकेगा नहीं साला… हर लोगों के जुबान से सुना गया। साथ ही तेरी झलक सरफी पर लोगों ने खूब रील्स बनाए। फिलहाल अभी फिल्म रूस में अपना जलवा बिखेर रही है।
विक्रम (Vikram)
लीजेंड्री एक्टर कमल हासन ने भी इस साल ‘विक्रम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भी कामयाबी हासिल की। इसके सस्पेंस ने सभी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, जिसके बदौलत 3 जून 2022 को रिलीज हुई मूवी ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार कमाई कर डाली।