कल जब पूरा देश अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मना रहा था तब जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई के रूप में अपना एक मोशन पोस्टर जारी किया। दरअसल 25 दिसंबर 2022 को अटल बिहारी वाजपई के 98वें जन्मदिवस पर देश की जनता ने उन्हें खूब याद किया। सोशल मीडिया पर उनके वक्तव्य की वीडियो लोगों के बीच छाई रहीं। इसी बीच पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपना अटल बिहारी वाजपेई के रूप में मोशन पोस्टर जारी कर लोगों को अचंभित कर दिया।
‘मैं अटल हूं’ फिल्म में नजर आ रहे पंकज त्रिपाठी
अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जो मोशन पोस्टर जारी किया है, वह उनकी नई फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का है। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अटल बिहारी बाजपेई की भूमिका में नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेई के रूप में आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। दरअसल पंकज त्रिपाठी को अटल बिहारी वाजपेई के रूप में लाने के लिए एक-दो दिन की नहीं बल्कि महीनों की मेहनत लगी है। टीम का लक्ष्य था कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर पंकज त्रिपाठी का मोशन पोस्टर जारी किया जाए। इस लक्ष्य को टीम ने बखूबी हासिल कर लिया और अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पंकज त्रिपाठी का मोशन पोस्टर जारी किया गया।
पॉलिटिक्स के साथ कवि के व्यक्तित्व को भी करेंगे प्रस्तुत
पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में अटल बिहारी वाजपेई के राजनीतिक करियर के अलावा उनके कवित्व वाले व्यक्तित्व को भी दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेई की लोकप्रियता और उनकी कविताओं को बखूबी प्रस्तुत किया जायेगा। जिस प्रकार से पंकज त्रिपाठी ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में उनके हर व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया जायेगा।
पंकज बोले अटल बिहारी वाजपेई का किरदार मेरे लिए सम्मान की बात
देश के प्रतिष्ठित कवि और राजनेता रहे अटल बिहारी वाजपेई की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी है। वहीं जब पंकज त्रिपाठी को अटल बिहारी वाजपेई का किरदार मिला तो उन्होंने कहा कि ‘अटल जी जैसे मानवीय राजनेता को पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह न केवल एक राजनेता थे, बल्कि उससे कहीं अधिक वह एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे। उनके नक्शे कदम चलना मेरे जैसे अभिनेता के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है।’