अगर आप भी मूवी लवर हैं और सबसे बड़ी बात अगर आप भारतीय हैं, तो आपके लिए बेहद गर्व की खबर है। आपको बता दें कि दुनिया भर में सिनेमा के क्षेत्र में सबसे ऊंचे पायदान पर मिलने वाले ऑस्कर अवॉर्ड से भारत के लिए खुशी की खबर आई है। जहां भारत की 4 फिल्मों को अगले साल 2023 में आयोजित होने वाले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए अलग अलग कैटेगरीज में शॉर्टलिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं कौनसी हैं वो 4 फिल्म जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। साथ ही जानेंगे कि किस कैटेगरी में हुईं हैं फिल्में शॉर्टलिस्ट……..
RRR सहित ये फिल्में हुईं शॉर्टलिस्ट
अगले साल 2023 में आयोजित होने वाले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की 4 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। अगर इन 4 फिल्मों के बारे में बात करें तो इसमें पहली फिल्म RRR है। वहीं दूसरी फिल्म की बात करें तो भारत की शॉर्टलिस्ट दूसरी फिल्म छेल्लो शो तथा तीसरी फिल्म All That Breathes वहीं चौथी और आखिरी फिल्म The Elephant Whisperers है। इन चार फिल्म को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अब भारत की अवार्ड्स जीतने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
इन कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुईं फिल्म
95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की जो 4 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं, वे अलग अलग कैटेगरीज में शॉर्टलिस्ट की गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में Chhello Show को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं म्यूजिक कैटेगरी के लिए RRR के सॉन्ग Naatu Naatu को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही भारत की All That Breathes को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। अंत में भारत की ओर से चौथी शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म The Elephant Whisperers को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में जगह दी गई है।
भारत ने जीते हैं अब तक 5 ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का पलड़ा काफी कमजोर है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में भारत को अब तक मात्र 5 ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं।
1. पहला अवार्ड गांधी फिल्म के लिए भानु अथैया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए दिया गया है।
2. दूसरा अवार्ड सत्यजीत रे को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया।
3. तीसरा अवॉर्ड रेसुल पुकुट्टी को बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए दिया गया।
4. चौथा अवॉर्ड एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए दिया गया।
5. पांचवां अवॉर्ड गुलज़ार को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए प्रदान किया गया।