अपने किरदार से सबको खूब हंसाने वाले और कई बार सीरियस किरदार निभाने वाले अजय देवगन की नई फिल्म मैदान जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले अभी उन्हें उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ में देखा गया है। ‘दृश्यम 2’ का टीजर लोगों को खूब भाया। जिसमें दर्शकों ने उनके किरदार को खूब सराहा है। ‘मैदान’ फिल्म में अजय देवगन का किरदार फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच का है। अजय देवगन इस फिल्म में 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित किरदार निभा रहे हैं। तो आपको बताते हैं क्या है अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी और क्या लोगों को भाएगी ये फिल्म?
फुटबॉल कोच की है कहानी
हम फिल्म से पहले इसकी कहानी की बात करेंगे, क्योंकि फिल्म कैसी होगी इसके लिए जरूरी होता है कि उस फिल्म की स्क्रिप्ट कैसी है। क्या वो कहानी दर्शकों को फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रख पाएगी। अगर इसकी कहानी को देखें तो कहानी तो बड़ी रोचक है। इस फिल्म की कहानी वर्ष 1952 से लेकर 1962 तक के फुटबॉल मैच पर टिकी है। अजय देवगन 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में होंगे।
कीर्ति सुरेश कर रहीं बॉलीवुड में डेब्यू
इस रोचक कहानी मैं अजय देवगन के साथ कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगे दरअसल इस कहानी में कीर्ति सुरेश जो है कि अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कीर्ति सुरेश की अब पहली फिल्म है। हालांकि इससे पहले कीर्ति सुरेश साउथ की फिल्मों में अपने किरदार और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं उन्होंने कई तेलुगु फिल्में भी की हैं। जिसमें कीर्ति सुरेश ने अपनी तेलुगु फिल्म महंती के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी हासिल किया था।
5 बार बदली रिलीज डेट
अजय देवगन की इस फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट अब तक 5 बार बदल चुकी है। इससे पहले अजय देवगन और साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश की फिल्म अब तक 4 बार रिलीज होने से टल चुकी है। अब जाकर इस फिल्म की नई रिलीज डेट 17 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। अजय देवगन की यह पहली स्पोर्ट्स फिल्म होगी। हालांकि अब फैंस सोच रहे हैं कि इस बार इस फिल्म की रिलीज की डेट न बदल जाए।