मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ते हुए एक खास मुकाम हासिल किया। जी हां कैटरीना कैफ को गूगल पर 2022 में दुनियाभर में सर्वाधिक खोजी जाने वाले एशियाई सेलिब्रेटी हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर हैं।
शादी के बाद भी कैटरीना का क्रेज नहीं हुआ कम
साल 2021 में कैटरीना ने सुपरस्टार विक्की कौशल से शादी रचाई है। शादी के बाद भी कैटरीना कैफ के लिए फैंस को दिवानगी कम नहीं हुई है। इसी वजह से सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई लोगों की सूची में कैटरीना चौथे स्थान पर हैं, जबकि आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर हैं।
कैटरीना से जुड़ी ये बाते की गई सर्च
पिछले साल शादी के बंधन में बंधे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कभी भी सोशल मीडिया पर एक दुसरे से प्यार जताना नही भूलते है। फैंस को भी उनकी रोमांटिक लाइफ बहुत पसंद करते है। इसी कारण इस साल फैंस उनकी शादी की फोटो से लेकर उनके हनीमून और कैटरीना की उम्र समेत अन्य पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें गूगल पर सर्च किया गया हा।
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आदित्य चोपड़ा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ नजर आने आयेंगे, जो दिवाली 2023 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अतिरिक्त कैटरीना दक्षिण एक्टर विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ और आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली है।
क्रिकेटर विराट कोहली बने नंबर वन
इंडियन सेलिब्रेटी में क्रिकेटर विराट कोहली ने टॉप पर जगह बनाई है। भारतीय क्रिकेटर, विराट कोहली को सर्वाधिक खोजे गए एशियाई 2022 की सूची में तीसरा स्थान है और इस लिस्ट में शीर्ष तीन में एकमात्र भारतीय विराट कोहली ही हैं।
वहीं इस सूची में पहले नंबर पर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस सदस्य ताएह्युंग और दूसरे नंबर पर जुंगकुक हैं। गूगल की टॉप लिस्ट में अन्य इंडियन सेलिब्रेटी में क्रिकेटर अभिनेता सलमान खान,शाहरुख खान आदि लोगो का नाम शामिल है।