सुशांत सिंह राजपूत की राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती का अब किसी और के साथ अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद अब एक्ट्रेस किसी और को डेट कर रही हैं। क्या वाकई में रिया चक्रवर्ती को किसी और से प्यार हो गया है? क्या रिया चक्रवती अब किसी और शख्स के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं? आखिर कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती और वो? ऐसे ही कई सवाल इस समय फैंस के मन में आ रहे हैं। फैंस के ऐसे ही कई सवालों के जवाब लेकर आज हम करेंगे रिया चक्रवर्ती की लाइफ के बारे में विस्तृत चर्चा……
कौन है रिया का नया बॉयफ्रेंड ?
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के किसी और शख्स के साथ डेट करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आखिर कौन है वो शख्स जिसे रिया डेट कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को एक नए सिरे से शुरू करना चाहती हैं। रिया चक्रवर्ती इन दिनों सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं।
कौन है रिया का नया प्यार बंटी सजदेह
रिया चक्रवर्ती का नया प्यार सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह आखिर कौन है? सबसे पहले आपको बता दें कि सीमा सजदेह रियलिटी स्टार और फैशन डिजाइनर हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंटी सजदेह एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी बंटी सजदेह का एक टीवी एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरें वायरल हुई थीं। दरअसल एक बार टीवी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह के बीच लिंक अप की खबरें सामने आई थीं। बंटी और सजदेह का संबंध पहले से ही माना जा रहा है। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बारे में पूछताछ के समय बंटी से भी काफी पूछताछ की गई थी।
2020 में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत
वर्ष 2020 में रिया चक्रवर्ती के बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई थी। बताया गया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। हालांकि इसके बाद कई लोग जांच के घेरे में भी आए थे, परंतु उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आखिरकार सुसाइड करार दे दिया गया। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को काफी धक्का लगा। वहीं अब रिया चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं। यही कारण है कि रिया चक्रवर्ती अब बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।