शक्ति कपूर ने किया था फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, एक मूवी ने दिलाई पहचान

Share This Post

फिल्म इंडस्ट्री में शक्ति कपूर का नाम न लिया जाए तो यह फिल्म इंडस्ट्री के साथ नाइंसाफी होगी। बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से धमाल मचाने वाले, लोगों को अपने किरदार से खूब हंसाने वाले शक्ति कपूर के बारे में आज हम आपको ऐसी बात बताएंगे, जिसे सुन आप कहेंगे, थैंक गॉड उन्होंने ऐसा नहीं किया….। दरअसल लोगों के दिलों पर राज करने वाले शक्ति कपूर एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे और इसके लिए वह मन्नतें भी कर रहे थे कि मुझे इस फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालिए मुझे अब यहां नहीं रुकना। आइए जानते हैं शक्ति कपूर के जीवन का वो पल जब वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के लिए उतारू हो गए थे……

 

इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे शक्ति कपूर

शक्ति कपूर के जीवन का वो पल आपको जरूर जानना चाहिए जब वह फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ना चाहते थे। दरअसल शक्ति कपूर फिल्म मवाली का हिस्सा थे। इस फिल्म मवाली में उन्हें शूटिंग में कादर खान ने थप्पड़ मारा और वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद इसी फिल्म की शूटिंग में अरुणा ईरानी ने भी उन्हें थप्पड़ मारा और इस दौरान भी वह नीचे गिर गए। इसके बाद शक्ति कपूर यह फिल्म छोड़ने का मन बना लिए। शक्ति कपूर कादर खान के पास पहुंचे और उनसे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरा करियर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। और इस तरह वे उनसे वापस जाने के लिए शाम की टिकट की करवाने की कहने लगे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अभी तो मेरी शादी भी नहीं हुई है।

 

वीरू देवगन ने समझाकर बनाया करियर 

जब शक्ति कपूर कादर खान से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की बात कर रहे थे तब वीरू देवगन वहां पहुंचे और शक्ति कपूर को साइड में ले जाकर यह फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ने के लिए काफी समझाया। शक्ति कपूर कपिल शर्मा शो में बताते हैं कि वीरू देवगन ने उनसे उस दौरान कहा कि अगर तुम्हें इस फिल्म में थप्पड़ खाने को भी मिल रहे हैं, तो खा लो। क्योंकि इस फिल्म से तुम्हें काफी फेम मिलेगा। इसके बाद शक्ति कपूर मान गए। अगर उस समय वीरू देवगन ने शक्ति कपूर को नहीं समझाया होता, तो दर्शकों को ऐसा किरदार नहीं मिल पाता।

 

इस फिल्म से मिली पहचान

शक्ति कपूर को वीरू देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ने के लिए काफी समझाया और बताया भी कि इस फिल्म से उन्हें यानी की शक्ति कपूर को काफी फेम मिलेगा। शक्ति कपूर कपिल शर्मा शो में बताते हैं कि वीरू देवगन की बात बिल्कुल सही साबित हुई। फिल्म मवाली में शक्ति कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। और इस फिल्म से शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में नई पहचान मिली। शक्ति कपूर को इस फिल्म के बाद काफी फेम भी मिला।