कॉमेडी से भरपूर है रणवीर सिंह का सर्कस, ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हँसी

Share This Post

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह सिनेमाघरों में बिजली के झटके देने एक बार फिर आ रहे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिजिल हो चुका है। फिल्म में 60 के दशक का अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं। जिसमे जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार नजर आने वाले है। जबकि अभिनेता रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलने वाला है।

 

कॉमेडी से भरपूर है ‘सर्कस’ का ट्रेलर

फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर देखने के बाद यकीनन आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे और आपके पेट में दर्द होने लगेगा। 3 मिनट 38 सेकंड का यह ट्रेलर काफी मजेदार और और कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर में इलेक्ट्रिक मैन बने रणवीर सिंह दर्शकों को अपना एक्ट दिखाते नजर आते हैं। जैसे जैसे ट्रेलर बढ़ता जाता वैसे वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जाता है। अभिनेता रणवीर सिंह अपने शरीर में हो रही अजीबो गरीब हरकत के बारे में सोचकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं तो वही संजय मिश्रा के दमदार कॉमेडी पंच लाइन दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दे रही है।

 

जैकलीन और पूजा हेगड़े हैं सर्कस की शेरनी

फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए बतौर अभिनेत्री जैकलीन और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। जैसा कि हमें पता है की फिल्म में जितने भी कलाकार है सब अपने क्षेत्र के मझें हुए खिलाड़ी है, ऐसे में जैकलीन और पूजा हेगड़े के सामने अनुभवी कलाकारों के अपना छाप छोड़ना काफी चुनौती पूर्ण होने वाला है।

 

दीपिका पादुकोण की जहर वाली एंट्री

बड़े बड़े चमकीले सेट के साथ रणवीर सिंह की चमक तब और चमक जाती है, जब उनकी धर्मपत्नी (दीपिका पादुकोण) एक गाने में उनके साथ नजर आती है।

जी हैं फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री सरप्राइज पैकेज के रूप में है। इसमें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म के गाने पर डांस परफॉर्मेंस करती दिखाई देंगे। जिसमें दीपिका का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। साथ ही साथ अजय देवगन भी इस मूवी में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसे अब तक ढेर सारे व्यूज भी मिल चुके हैं।।

 

कब रिलीज होगी फिल्म सर्कस

अगर बात करें फिल्म सर्कस के रिलीज डेट की तो तो यह इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने होगी। यह फिल्म बड़े बड़े सुपर स्टारों से सजी है, जिसमे एक से बढ़कर एक में मझे हुए कलाकार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल होगी या नही ये तो आगामी 23 दिसंबर को ही पता चलेगा।

 

हिट है रोहित और रणवीर की जोड़ी

अक्सर मूवी में हीरो और हीरोइन के जोड़ी को लेकर चर्चा होती है, लेकिन रोहित और रणवीर की भी चर्चा बहुत होती है।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी बतौर डायरेक्टर और एक्टर उतना ही मसहूर है जितना कि अमित शाह और नरेन्द्र मोदी की। ये जोड़ी फिल्म सिम्बा में भी धमाल मचा चुकी है, इस फिल्म मे दोनो ने बहुत जी जान से काम किया और लोगों को खूब पसंद आया।

सिम्बा के बाद सर्कल में एक बार फिर दोनो साथ दिख रहे हैं। क्या सिम्बा की तरह सर्कस में भी ये जोड़ी हिट होगी, ये तो आगामी दिनों में ही पता चलेगा।।