टीवी स्क्रीन हो, अखबार हो या फिर विज्ञापन का कोई और माध्यम सभी जगह अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा लांच किए गए प्रोडक्ट का विज्ञापन देखने को मिल जाता है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अभी 1 फेस क्रीम लॉन्च की है। हालांकि इसके बाद दीपिका पादुकोण काफी ट्रोल भी हो रही हैं। दीपिका पादुकोण के ट्रोल होने का कारण दीपिका द्वारा लांच की गई फेस क्रीम की कीमत है। दीपिका पादुकोण द्वारा लांच की गई फेस क्रीम की कीमत इतनी ज्यादा है कि फेस क्रीम की कीमत देखकर फैंस ने कहा कि इतने पैसों में तो घर का राशन आ जायेगा……
इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
दीपिका पादुकोण ने फिलहाल एक स्किन प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के द्वारा लॉन्च किया है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दीपिका पादुकोण लॉन्च की गई क्रीम के बारे में जानकारी दे रही हैं। वहीं जब लोगों ने दीपिका द्वारा लांच की गई फेस क्रीम की कीमत जानी तो लोग दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई वीडियो पर अलग अलग कमेंट्स करने लगे। इस दौरान दीपिका पादुकोण लोगों द्वारा काफी ट्रोल की गईं।
कीमत जान उड़े लोगों के होश
जब दीपिका पादुकोण द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई वीडियो में लॉन्च की गई फेस क्रीम की कीमत जानी तो लोगों के होश उड़ गए। दरअसल दीपिका पादुकोण द्वारा लॉन्च की गई फेस क्रीम की कीमत 2,700 रूपये है। हालांकि मार्केट में लोगों को इसी तरह की क्रीम काफी कम दाम में मिल का रही हैं। इसलिए लोग दीपिका को काफी ट्रोल कर रहे हैं। जब लोगों ने क्रीम की कीमत जानी तो लोग वीडियो पर काफी अतरंगी कमेंट्स करते हुए नजर आए। कुछ लोगों ने कहा कि इतने पैसे में तो घर का राशन आ जायेगा।
पूरे फेस पर नहीं लगाई दीपिका ने क्रीम
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फेस क्रीम की वीडियो में अपने पूरे चेहरे पर फेस क्रीम का इस्तेमाल नहीं किया है। दरअसल दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर वह क्रीम अपने फेस पर लगाते हुए उस क्रीम के फायदे बता रही हैं। जब यह वीडियो लोगों ने देखी तो उन्होंने वीडियो में देखा कि दीपिका ने अपने पूरे फेस पर क्रीम को लगाया ही नहीं है। यहां तक कि दीपिका ने अपने माथे पर तो उस क्रीम को छुआ भी नहीं है। जिसके बाद लोग दीपिका की उस वीडियो पर लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक कहा कि क्या दीपिका ने वह क्रीम माथे पर इसलिए नहीं लगाई है कि उन्होंने अपने माथे पर मेकअप किया हुआ है। हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता तो खुद दीपिका से ही चल सकता है।