सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं कई खबरों में सच्चाई होती है तो कई खबरें अफवाह साबित होती हैं इस वक्त सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर वायरल हो रही हैं। अब यह खबर हकीकत है या फिर अफवाह इसका स्पष्टीकरण तो खुद मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर ही कर सकते हैं। जब यह वायरल खबर सोशल मीडिया के माध्यम ofसे अर्जुन कपूर तक पहुंची अर्जुन कपूर ने इसको लेकर रिएक्ट किया। क्या मलाइका अरोड़ा वास्तव में प्रेग्नेंट है या नहीं इसको लेकर अर्जुन कपूर ने क्या कहा है आइए जानते हैं…….
ये है पूरी वायरल खबर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को शुरु से ही फैंस के द्वारा पसंद किया जाता है। फिलहाल मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी को लेकर एक खबर वायरल हो रही है इस खबर में या दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है। वायरल खबर के अनुसार अक्टूबर माह में जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंदन गए थे, तब मलाइका ने अपने करीबियों के साथ प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। वायरल खबर पर अब अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ दी है।
अर्जुन कपूर ने बताई सच्चाई
मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर लगातार वायरल होने लगी तो इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अर्जुन कपूर सामने आए अर्जुन कपूर ने लोगों से कहा कि यह सच्चाई नहीं है या केवल अफवाह है इतना ही नहीं अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर इस प्रकार की खबरें वायरल करने वाले लोगों पर खूब भड़के उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाते हुए ऐसे लोगों से कहा कि हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत मत करना। ऐसे लोगों पर अर्जुन कपूर का गुस्सा होना बिल्कुल लाजमी है।
अर्जुन कपूर ने शेयर की पोस्ट
अर्जुन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से स्टोरी लगाते हुए अपनी पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है। वे लिखते हैं कि, ये अब तक की की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार की खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।