1971 में भारत और पाकिस्तान के मध्य हुए युद्ध के कहानी को बतौर फिल्म के रूप में डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन लेकर आ रहे हैं। जिसमे बतौर निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रानी स्क्रूवाला जुड़ी है।
इस फिल्म का शीर्षक PIPPA तय किया गया है, जिसमें प्रमुख किरदार ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर है। ईशान खट्टर PIPPA में ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभायेंगे।
अपने पहले ही फिल्म से दर्शकों के दिलों के बीच जगह बना लिये थे खट्टर
ईशान खट्टर अपने पहली ही फिल्म धड़क से खूब पसंद किये गये थे। उनके साथ का फिल्म मे जान्हवी कपूर थी, दोनों की जोड़ी आज भी लोगों की यादों में बना है। ईशान खट्टर इस मूवी के टीजर में भी लोगों को प्रभावित करने में सफल हुये है।
सीतारमण मूवी से काफी लोकप्रिय हुई मृणाल ठाकुर
साउथ इण्डस्ट्री में बनी फिल्म सीतारमण में सीता के रूप में मृणाल ठाकुर को अत्यधिक पसन्द किया गया था। मृणाल ने मेजर राम की पत्नी और राजकुमार का रोल बखूबी निभाया था। दिलकर सलमान और मृणाल की जोड़ी को हिन्दी दर्शको ने काफी पसंद किया है। अब मृणाल ठाकुर ईशान खट्टर के साथ अपनी अदाओं ने दर्शकों का दिल जीतने के लिए बेताब है।
1971 के भारत – पाक युद्ध पर आधारित है मूवी
1971 में 3 Dec से 16 Dec तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया था।
इस युद्ध के परिणाम के तौर पर बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान से स्वंत्रता प्राप्त हुई थी। इस युद्ध पर आधारित फिल्म PIPPA को डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन दर्शकों के बीच ला रहे है।
दिसम्बर में रिलीज होगी PIPPA मूवी
ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा (PIPPA) 9 Dec 2022 को थियेटर में रिलीज होगी।