राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आपको बता दें कि NTA ने यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) के फेज 3 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। वहीं सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए फेज 3 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। तो आइए जानते हैं क्या है क्या है पूरी अपडेट और किस प्रकार अभ्यर्थियों को डाउनलोड करनी है सिटी स्लिप…………
अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड करें सिटी स्लिप (Candidates Download City Slip From Here)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) फेज 3 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई हैं। बता दें कि यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट (UGC NET) की अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी मांगी गई सभी जानकारियां सबमिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तिथि को जारी होंगे एडमिट कार्ड (Admit card will be issued on this date)
अगर आप राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) फेज 3 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) फेज 3 के एडमिट कार्ड 01 मार्च 2023 को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक एडमिट कार्ड को लेकर NTA द्वारा कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये हैं परीक्षा की तिथियां (These are the exam dates)
NTA ने यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) फेज 3 की परीक्षा तिथियों का ऐलान पहले ही कर दिया था। जानकारी के मुताबिक यूजीसी नेट 2023 (UGC NET 2023) फेज 3 की परीक्षा का आयोजन 03 मार्च 2023 से 06 मार्च 2023 के मध्य ही आयोजित किया जायेगा। जहां 03 से 06 मार्च तक दोनों शिफ्ट में पेपर का आयोजन किया जाएगा। 03 मार्च को पहली और दूसरी शिफ्ट में ज्योग्राफी का पेपर होगा। वहीं मास कम्युनिकेशन का पेपर 03 मार्च को ही पहली शिफ्ट में ही होगा। इसके बाद 04 मार्च को पहली और दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स का पेपर होगा। वहीं 5 मार्च को दोनों शिफ्ट में भाषाई पेपर हिंदी, कन्नड़, तमिल और मराठी का पेपर होगा। वहीं 06 मार्च को दोनों शिफ्ट में पॉलिटिकल साइंस का पेपर होगा।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें –
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।