Uttar Pradesh Police Recruitment 2023 (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023) : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है और खासकर उनके लिए जो सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश में हैं। प्रदेश सरकार (UP Government) जल्द ही यूपी में 35700 पुलिस कर्मियों और फायरमैन (UP Police Constable & Firemen Bharti) की भर्ती करने जा रही है। योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी व फायरमैन के 35700 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।” फिलहाल इस ट्वीट से यह जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए जल्द ही एक बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर देने वाली है।
यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment 2023) एग्जाम? पैटर्न –
अगर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment 2023) के एग्जाम को लेकर बात की जाए तो यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Bharti Exam) ऑफलाइन मोड (Offline Mode) में होने की संभावना है यानी यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) नहीं होगा। इस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइम सवाल पूछे जाएंगे जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। फिलहाल अभी तक तो यही जानकारी है अगर संबंधित विभाग में बदलाव करता है तो हम आपको सही समय पर सूचना देंगे। वैसे सरकार Online CBT एग्जाम भी करवा सकती है।
UP Police Recruitment 2023 के लिये योग्यता क्या चहिये –
अभी तक की हमें मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Bharti 2023) के लिए आवेदन करने वालों के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी गई है इसके साथ ही अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन कॉन्स्टेबल पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मानी जा सकती है। आपको एक बार बता दें कि फिलहाल स्पष्ट रूप से जानकारी तब तक नहीं कही जा सकती जब तक आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन नहीं जारी होता।