INDIAN RAILWAY RECRUITMENT : इंडियन रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन बड़ी तेजी से चल रहा है और लगभग हर मीडिया पोर्टल इस नोटिफिकेशन को लगातार अपने पोर्टल पर चला रहे हैं। वैसे यह नोटिफिकेशन गलत नहीं है लेकिन इस नोटिफिकेशन में एक बड़ा खेल है जो हर किसी के समझ से बाहर है तो आइये आपको यह समझाते हैं कि क्या है यह खेल जो आपकी समझ से बाहर है और उसको समझने के बाद आपको क्या फायदा हो सकता है।
9500 पदों वाला नोटिफिकेशन क्या आपको है मालूम –
इंडियन रेलवे की भर्ती जो 9500 पदों पर होनी है उसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इस नोटिफिकेशन में ASI के 9500 लगभग पदों पर भर्ती होनी है। वैसे आप नौकरी ढूंढ रहे बेरोजगारों में से हैं तो आपको इस नोटिफिकेशन के बारे में पता अवश्य चला होगा। अब अगर आपको पता है तब भी और नहीं पता है तब भी हम आपको नीचे एक अहम जानकारी देने वाले हैं। थोड़ा मेहनत कीजिये और नीचे स्क्रॉल करके पढ़िए।
9500 रेलवे भर्ती में ये है बड़ा वाला खेल –
9500 विभिन्न पदों पर रेलवे की भर्ती में एक बड़ा खेल है जो आम प्रतियोगी विद्यार्थियों के दिमाग से थोड़ा हटकर है। 9500 पदों की बात करें तो एएसआई (ASI) के पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इस भर्ती में फ्रेश उम्मीदवार यानी फ्रेश कैंडीडेट्स आवेदन नहीं कर सकते क्योंकि केवल वह लोग ही आवेदन कर सकते हैं जो पहले से रेलवे में कार्यरत हैं। पिछले कई महीनों से ढेर सारे पोर्टल इस खबर को तमाम तरीके से चला रहे हैं लेकिन आज रेलवे में हमारी टीम से संपर्क करके इस मुद्दे को स्पष्ट किया और बताया कि यह भर्ती आम लोगों के लिए नहीं है और केवल उन लोगों के लिए है जो रेलवे में कार्यरत हैं और जिन्हें पदोन्नति दी जानी है। अब पदोन्नति का मतलब आपको पता ही होगा और अगर नहीं पता तो हम नीचे बता देंगे।
केवल पदोन्नति के लिए है ये पद कितनी है सच्चाई –
ASI के विभिन्न पदों पर यानी कि 9500 विभिन्न पदों पर जो भर्ती होनी है वह कोई रेगुलर भर्ती नहीं है और इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो रेलवे से नहीं जुड़ा है वह प्रतिभाग नहीं कर सकता। अगर बेरोजगार अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए बात करें तोइस धरती से उनका कोई हित नहीं होगा और फिलहाल केवल यह खबर पढ़ने में बड़ी अच्छी लग रही है। अगर आप रेलवे में कार्यरत हैं तो निश्चित रूप से आपके लिए फायदे की बात है और आप 95 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैसे पदोन्नति का मतलब प्रोमोशन होता है जैसे चपरासी क्लर्क बन जाए ऐसा कुछ।