UPSSSC PET के अभ्यर्थियों के लिए एक नई खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2021 में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया।
क्या है अहम नोटिस :
पिछले साल उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2021 को करवाया गया था। जिसका रिजल्ट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अक्टूबर को जारी किया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पहले नोटिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता (PET) परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट की वैधता 27 अक्टूबर 2022 तक थी लेकिन 17 नवंबर को एक नया नोटिस जारी करके आयोग ने पिछले साल पास हुए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की वैधता अब 8 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी है। सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाए जाने के कारण अब अभ्यार्थी 8 जनवरी तक आयोजित होने वाली नई UPSSSC की किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मगर उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता पूरा करना होगा। साल 2021 में हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश से 18 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 16 लाख अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में शामिल हुए थे।
छात्रों की मांग हुई पूरी :
छात्र सोशल मीडिया पर Pet परिणाम 2022 को लेकर काफी समय से हंगामा कर रहे थे। दरअसल, UP पीET 2021 की वैधता 27 अक्टूबर को ही खत्म हो गई थी और PET 2022 का रिजल्ट अब तक आया नहीं है, इसी बीच UPSSSC ने GROUP C के 1416 पदों पर vacancy निकाल दी। जिसे लेकर विवाद खड़ा होने लगा, छात्र सवाल करने लगे कि वह इस भर्ती प्रक्रिया में कैसे शामिल होंगे। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अहम फैसला लिया कि जब तक UP PET 2022 का रिजल्ट नही आता, तब तक के लिए UP PET 2021 का रिजल्ट मान्य होगा।
इस साल भी आयोजित हुई है PET परीक्षा :
उत्तर प्रदेश में पहली बार PET का आयोजन साल 2021 में करवाया गया था। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष करवाया जाएगा क्योंकि यह परीक्षा Group C भर्तियों के लिए प्रवेश परीक्षा की तरह है। इस साल यानी 2022 में PET का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को 4 शिफ्ट में करवाया गया था। UPSSSC ने PET 2022 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी है लेकिन आयोग ने अभी अंतिम उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।