ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की घोषणा हुई और एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर जीतकर में इतिहास रच दिया है और जो आजतक कभी नही हुआ था वो कर दिखाया।
इसी के साथ इस शानदार लम्हे को यादगार बनाने किए पूरा देश भी जश्न में डूब गया है।
नाटो-नाटो ने जीता बेस्ट सॉन्ग ऑस्कर अवॉर्ड 2023
आरआरआर मूवी का सॉन्ग नाटो – नाटो ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था और इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को हराकर ‘नाटू-नाटू’ ने बाजी मार ली और अवार्ड अपने नाम कर लिय। ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है और चंद्रबोस ने इसे लिखा है और इस गाने तो जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है। ये गाना हिंदी में “नाचो नाचो”, तमिल में “नट्टू कूथु” और कन्नड़ में “हल्ली नातु” के रूप में रिलीज किया गया था।
ऑस्कर के 95 वें संस्करण में भारत ने जीते दो अवार्ड
ऑस्कर के 95वा संस्करण भारत के लिए काफी यादगार रहा। इस बार भारत की ओर से तीन फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरीज में अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसमें से दो फिल्मों ने ऑस्कर में बाजी मार ली है।
भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया। मूवी RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह एक शॉर्ट फिल्म है, इसे बेस्ट डॉक्युमेंट्री की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसकी कहानी जानवरों को लेकर संवेदनशीलता पर आधारित है और इसमें रघु नाम के एक बेबी हाथी की कहानी दिखाई गई थी।