Satish Kaushik Death : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका, मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का हुआ निधन

Share This Post

बॉलीवुड के गलियारे से आज तड़के ही एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह ही निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर, परलोक सिधार गए।

अनुपम खेर ट्वीट करके दिया जानकारी

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!

इसके पहले सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे। लेकिन उस बार उन्होंने कोविड को मात दे दिया था।

1983 में किया था कैरियर की शरुआत

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1990 में ‘राम लखन’ के लिए और 1997 में ‘साजन चले ससुराल’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता) जीता था।

थिएटर अभिनेता के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका हिंदी के नाटक ‘सेल्समैन रामलाल’ में की थी।

बतौर निर्देशक भी हिट थे सतीश कौशिक

सतीश कौशिक अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे निर्देशक भी थे। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ (1993) थी, जिसमें श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म बहुत हिट नहीं हुई थी। लेकिन उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ थी, जो 1999 में रिलीज हुई थी, बहुत हिट हुई। 2005 में सतीश कौशिक ने अर्जुन रामपाल, अमीषा पटेल और जायद खान अभिनीत फिल्म वादा का निर्देशन किया था। 2007 में कौशिक ने अनुपम खेर के साथ मिलकर करोल बाग प्रोडक्शंस नामक एक नई फिल्म कंपनी शुरू की। इस बैनर तले उनकी पहली फिल्म तेरे संग थी, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।