प्लास्टिक सर्जन ने किया चौकाने वाला खुलासा, लिंग की लंबाई नाक के आकार पर करती है निर्भर

Share This Post

प्लास्टिक सर्जन और मशहूर यूट्यूबर डॉक्टर एंथनी यून ने इंसान के प्राइवेट पार्ट और उसकी लंबी नाक के बीच संबंध को लेकर एक हैरतअंगेज खुलासा किया है। उन्होंने नाक के आकार और प्राइवेट पार्ट की लंबाई में संबंध बताते हुए एक फॉर्मूला बताया है की किसी भी इंसान के लिंग की लंबाई उसके नाक के आकार पर निर्भर करता है। आइए जानते है प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर एंथनी यून ने अपने फार्मूले में क्या दावा किया है…

नाक के आकार और लिंग की लंबाई में होता है संबंध

प्लास्टिक सर्जन एंथनी यून ने बताया कि अध्ययन में यह पाया गया कि बड़ी नाक वाले लोगों के लिंग लंबाई औसतन 5.3 इंच होती है जबकि छोटी नाक वाले लोगों की लिंग की लंबाई औसतन 4.1 इंच होती है। इसके साथ ही प्लास्टिक सर्जन एंथनी यून ने कहा कि सदियों पुरानी अफवाह वास्तव में सच है कि नाक के आकार और प्राइवेट पार्ट की लंबाई में संबंध होता है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लिंग की लंबाई उम्र, शरीर के वजन से निर्धारित नहीं होती है।

खूब वायरल हो रहा यह वीडियो

डॉक्टर एंथनी यून के टिकटॉक 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक यह वीडियो 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने सवाल खड़े किए और कुछ लोगों ने मजे भी लिए।

यूजर्स ने दिए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं 

डॉक्टर एंथनी यून के इस वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर ने अलग अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा कि आपकी थ्योरी के हिसाब से मार्बल के द हल्क का लिंग तो बहुत छोटा होगा। इसके साथ ही कुछ लोगो ने मजे भी लिए है। एक यूजर ने लिखा- आपके इस वीडियो को देखने के बाद मैं हर आदमी की नाक देख रहा हूं। हालांकि बहुत से लोगों ने एंथनी यून द्वारा किए गए लॉजिक की पुष्टि की है।