WEATHER NEWS : आगामी 48 घंटे होंगे बेहद खतरनाक, पश्चिम और उत्तर भारत में माइनस में पहुंचेगा तापमान! 

Share This Post

उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत और पश्चिम भारत में मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत और उत्तर भारत में आगामी 48 घंटे में मौसम में भयावह परिवर्तन होगा। इस परिवर्तन में उत्तर भारत में भयानक गलन और शीतलहर देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद लोग काफी दहशत में भी हैं। आइए जानते हैं क्या है मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट……

आगामी 48 घंटों में दिखेगा मौसम का भयानक कोल्ड अटैक (Terrible cold attack of weather will be seen in next 48 hours)

आगामी 48 घंटों में भारत में मौसम का दिल्ली समेत पश्चिमी और उत्तरी भारत पर इस सीजन का सबसे भयानक कोल्ड अटैक दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से दिल्ली समेत पश्चिमी और उत्तरी भारत में रिकॉर्ड तापमान गिरता हुआ नजर आएगा। यानी की आगामी 48 घंटे बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। ये 48 घंटे मौसम का वो रूप दिखाएंगे जो अभी तक इस सीजन में लोगों ने नहीं देखा है। रिकॉर्ड तापमान गिरने से हालात और खतरनाक हो सकते हैं।

राजस्थान के कुछ इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचेगा तापमान (Temperature will reach below zero in some areas of Rajasthan)

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पश्चिमी और उत्तरी भारत में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 15 से 20 जनवरी तक देश में मौसम से भयावक स्थिति हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे जाने की आशंका है। राजस्थान में मौसम की ये स्थिति होने पर शीतलहर और गलन लोगों के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है।

बर्फबारी का भी खतरा (danger of snowfall)

आगामी दिनों में मौसम का रूप इतना खतरनाक होने की संभावना है, जिसमें भयानक बर्फबारी की भी आशंका है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली के मुख्य इलाकों में भी मौसम का तापमान 0 से 1 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

 

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें – 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।